Somvati Amavasya 2023 Puja: 2023 में सोमवती अमावस्या का महत्व: पति की दीर्घायु के लिए ये उपाय

Somvati Amavasya

सोमवती अमावस्या(Somvati Amavasya) 2023

सोमवती अमावस्या 20 फरवरी 2023, सोमवार को साल की पहली सोमवती अमावस्या मनाई जाएगी. इस दिन गंगा नदी और किसी में पवित्र नदी में स्नान करने का विशेष महत्व होता है. इस दिन पितरों का तर्पण और दान भी किया जाता है. हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास अंतिम मास होता है, इसलिए इस मास में मंत्र जप और तप का विशेष महत्व होता है.

इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और पीपल के पेड़ की परिक्रमा करती हैं. इस तिथि के स्वामी पितृ माने जाते हैं. इस दिन स्नान-दान करने से पितृ दोष, कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है.पूर्वजों की कृपा से परिवार में खुशहाली और समृद्धि आती है. 

2023 में तीन सोमवती अमावस्या का बनेगा योग
पहला योग 20 फरवरी को
दूसरा योग 17 जुलाई को,
तीसरा योग 13 नवंबर को.

फाल्गुन सोमवती अमावस्या का मुहूर्त
तिथि आरंभ - 19 फरवरी 2023 , समय - शाम 04.18 बजे
तिथि समापन - 20 फरवरी 2023, समय - दोपहर 12.35 बजे
दान मुहूर्त - 20 फरवरी सुबह 07.00 - सुबह 08.25 
पूजा मुहूर्त - 20 फरवरी सुबह 09.50 - सुबह 11.15 
शिव योग - 20 फरवरी 2023 सुबह 11.03 बजे से 21 फरवरी 2023 सुबह 06.57 बजे तक

अमावस्या पर करें तर्पण

सोमवती अमावस्या के दिन पवित्र स्नान एवं दान के साथ-साथ तर्पण आदि का भी विशेष महत्व है. इस दिन स्नान के बाद पितरों के आत्मा की शांति के लिए तर्पण आदि जरूर करना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है और पितर प्रसन्न होते हैं. साथ ही इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना करने से सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है और जीवन में सभी दुखों का नाश हो जाता है. इसके साथ साधकों को कई प्रकार के दोष से मुक्ति प्राप्त हो जाती है. इस दिन पीपल वृक्ष की पूजा का भी विशेष महत्व है.

आप भी पति की लंबी आयु के लिए सोमवती आमावस्या के व्रत को रखकर सुख- समृद्धि की कामना कर सकती हैं.

Somvati Amavasya 2023: पति की लंबी आयु के लिए सोमवती अमावस्या 2023 के ये चमत्कारिक उपाय

  • सोमवती अमावस्या पर पीपल के पेड़ की पूजा का खास महत्व है. इस दिन व्रत रखकर सुबह पीपल को गंगाजल से सीचें और फिर कच्चा सूत 108 बार पीपल की परिक्रमा कर उसपर लपेटें. मान्यता है पति की दीर्धायु के लिए ये उपाय बहुत लाभकारी है.
  • मान्यता है कि सोमवती अमावस्या की रात किसी कुएं में एक चम्मच कच्चा दूध और एक सिक्का डालने पर दरिद्रता का नाश होता है. पैसों की तंगी से राहत मिलती है.
  • करियर में उन्नति रुक गई है या मेहनत के बाद भी व्यापार फल नहीं रहा तो सोमवती अमावस्या के दिन एक पानी वाला नारियल लें और उसपर लाल रंग का धागा सात बार लपेट दें. अब अपनी मनोकामना कहते हुए इसे पानी में प्रवाहित कर दें. ये उपाय ब्रह्म मुहूर्त में करें.
  • सोमवती अमावस्या को शिव-पार्वती के पूजन का खास दिन माना गया है. इस दिन सुहागिन कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें और माता पार्वती को सुहाग की सामग्री अर्पित करें. कहते हैं इससे अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है, साथ ही पति की स्वास्थ संबंधी परेशानी दूर होती है
  • सोमवती अमावस्या पर किसी मंदिर में पीपल का पौधा लगाने से पितर देव अति प्रसन्न होते हैं. मान्यता है इससे तरक्की के रास्ते खुलते हैं.
  • वैवाहिक जीवन में आए दिन क्लेश होते हैं तो सोमवती अमावस्या के दिन गाय को पांच तरह के फल खिलाएं और फिर श्री हरि श्री हरि श्री हरि मंत्र का जाप करते हुए 108 बार तुलसी की परिक्रमा करें. ये उपाय आपके जीवन की सारी मुसीबतों और धन समृद्धि, दांपत्य जीवन की हर परेशानी को दूर करेगा.

Post a Comment

और नया पुराने